अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने पहुंचे साउथ के सुपरस्टार

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने के लिए धीरे-धीरे देश-विदेश से मेहमान जुटने लगे हैं. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी को लेकर हर कोई काफी उत्साहित है.शादी में शामिल होने के लिए देश-विदेश से मेहमान धीरे-धीरे मुंबई पहुंच रहे हैं. इन्हीं सब के बीच साउथ एक्टर राम चरण को पत्नी उपासना और बेटी क्लिन कारा संग मुबंई में देखा गया. राम अपनी पूरी फैमिली संग अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी का हिस्सा बनेंगे
आर्टिस्ट्री बज ने अपने इंस्टाग्राम पेज से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें राम चरण को उनकी पत्नी मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है. इस दौरान सभी ब्लैक आउट फिट में नजर आए. राम ने इस दौरान काले रंग की टी-शर्ट, काले रंग की जैकेट और काले रंग की पैंट पहनी हुई थी. उपासना और उनकी बेटी भी अपने आउटफिट में काफी शानदार लगीं. यह क्लिप अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की खास रस्में 12 जुलाई को शुभ विवाह या शादी समारोह से शुरू होंगी. ड्रेस कोड भारतीय पारंपरिक है. 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद का दिन होगा और ड्रेस कोड भारतीय औपचारिक है. 14 जुलाई को मंगल उत्सव या शादी का रिसेप्शन होगा और ड्रेस कोड भारतीय ठाठ है. ये सभी समारोह बीकेसी के जियो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित किए जाएंगे.
