कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्टर गुरुचरण सिंह ने अचानक गायब होने के बताई वजह

टी वी के चर्चित कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्टर गुरुचरण सिंह ने अचानक गायब होकर सबको चौंका दिया था. इसी वर्ष 26 अप्रैल को उनके लापता होने की खबर आई थी. 25 दिन तक सन्यासी की जिंदगी जीने के पश्चात् वो 18 मई को घर लौट आए.वही अब अपने एक इंटरव्यू के चलते उन्होंने बताया कि आखिर उन्होंने अचानक घर छोड़कर जाने का फैसला क्यों लिया. क्या कारण रहा, जो पुलिस भी उन्हें नहीं ढूंढ़ पाई.
गुरुचरण सिंह ने कहा- मेरी जिंदगी में कुछ चीजें चल रही थीं. जिससे मुझे लगा कि मुझे अब रब जी के साथ जुड़ जाना चाहिए. मैं हिमालय जाना चाहता था, मगर वहां तक नहीं पहुंच पाया. रब जी ने मुझे वहां जाने से रोका. सबका प्यार था. सबकी दुआएं थीं, जो मैं लौट आया. रब जी ने मुझे कहा कि वापस जाओ. गुरु नानक जी भी यही कहते हैं कि नाम जपो और तीरथ करो.
वही जब उनसे पूछा गया कि आखिर क्या कारण रहा, जो पुलिस भी उन तक नहीं पहुंच पाई. इस पर उन्होंने कहा कि ‘पुलिस ने अपना काम पूरी शिद्दत से किया. उन्होंने कहा कि ये हमारा फैमिली मैटर बन गया था. हमारी फैमिली हमसे बोलती थी कि आपको ढूंढ़ कर लाएं. बाकी वो मुझ तक क्यों नहीं पहुंच पाए, ये मैं नहीं जानता.’
