आईसीसी टी20 रैंकिंग का हुआ ऐलान जिसमें दो भारतीय बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिला

टी20 रैंकिंग का ऐलान हो गया है और बड़ी खबर ये है कि इन दोनों ही खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज में अभी तक कमाल का प्रदर्शन किया है.

आईसीसी टी20 रैंकिंग का ऐलान

आईसीसी टी20 रैंकिंग का ऐलान हो गया है जिसमें दो भारतीय बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिला है. जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रहे अभिषेक शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ ने टी20 रैंकिंग में जबरदस्त उछाल हासिल किया है. बात करें ऋतुराज की तो ये खिलाड़ी बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप 10 में पहुंच गया है. गायकवाड़ ने 13 स्थान की छलांग लगाकर 7 नंबर पर अपनी जगह बना ली है. वहीं, अभिषेक शर्मा की आईसीसी रैंकिंग में एंट्री हो गया है और वह 75 स्थान पर आ गए हैं.

अभिषेक शर्मा को शतकीय पारी का मिला इनाम

23 साल के अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज से ही अपने करियर की शुरुआत की है. इस सीरीज के पहले मैच में वह बिना खाता खोले आउट हो गए थे, लेकिन दूसरे मैच में वह शतक जड़ने में कामयाब रहे. उन्होंने 47 गेंदों पर 7 चौके और 8 छक्कों की मदद से 100 रन बनाए थे. वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ ने टी20 सीरीज के दूसरे मैच में 44 गेंदों पर नाबाद 77 रन की पारी खेली थी. इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 1 छक्का जड़ा था.

खबर अपडेट हो रही है…हो गई है. दूसरी तरफ अभिषेक शर्मा ने भी आईसीसी रैंकिंग में धुआंधार शुरुआत कीइन दोनों ही खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज में अभी तक कमाल का प्रदर्शन किया है.

आईसीसी टी20 रैंकिंग का ऐलान

आईसीसी टी20 रैंकिंग का ऐलान हो गया है जिसमें दो भारतीय बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिला है. जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रहे अभिषेक शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ ने टी20 रैंकिंग में जबरदस्त उछाल हासिल किया है. बात करें ऋतुराज की तो ये खिलाड़ी बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप 10 में पहुंच गया है. गायकवाड़ ने 13 स्थान की छलांग लगाकर 7 नंबर पर अपनी जगह बना ली है. वहीं, अभिषेक शर्मा की आईसीसी रैंकिंग में एंट्री हो गया है और वह 75 स्थान पर आ गए हैं.

अभिषेक शर्मा को शतकीय पारी का मिला इनाम

23 साल के अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज से ही अपने करियर की शुरुआत की है. इस सीरीज के पहले मैच में वह बिना खाता खोले आउट हो गए थे, लेकिन दूसरे मैच में वह शतक जड़ने में कामयाब रहे. उन्होंने 47 गेंदों पर 7 चौके और 8 छक्कों की मदद से 100 रन बनाए थे. वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ ने टी20 सीरीज के दूसरे मैच में 44 गेंदों पर नाबाद 77 रन की पारी खेली थी. इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 1 छक्का जड़ा था.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]