नेपाल में मूसलाधार बारिश के चलते बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम 14 लोगों की मौत

भारत के पहाड़ी राज्यों के साथ-साथ नेपाल में भी बारिश ने कहर बरपाया है। नेपाल में मूसलाधार बारिश के चलते बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति निर्मित हो गई है, जिसकी वजह से देशभर में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है।इसके अलावा नौ लोग लापता हैं, जिनकी आपदा टीमें तलाश कर रही हैं। समाचार एजेंसी ने नेपाली पुलिस के हवाले से बताया कि लापता लोगों को ढूंढने के लिए पुलिस अन्य एजेंसियों और स्थानीय लोगों के साथ काम कर रही है। इधर, बांग्लादेश के निचले हिस्से में भी बाढ़ ने काफी नुकसान पहुंचाया है और इससे लाखों लोग प्रभावित हुए हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]