एयरफोर्स स्टेशन कैंपस में तैनात श्रीकांत चौधरी नाम के एक अग्निवीर ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया

उत्तर प्रदेश के आगरा से बड़ी खबर सामने आई है. यहां एयरफोर्स स्टेशन कैंपस में तैनात श्रीकांत चौधरी नाम के एक अग्निवीर ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है. यह घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है.पुलिस के अनुसार घटना की सूचना बुधवार सुबह 7 बजे दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हालांकि अभी तक सुसाइड का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है.
पुलिस जानकारी के अनुसार बलिया के नारायणपुर निवासी मंजी चौधरी के बेटे श्रीकांत चौधरी (22) डेढ़ साल पहले अग्निवीर के तौर पर भर्ती हुए थे. श्रीकांत की वर्तमान पोस्टिंग एयरफोर्स कैंपस पर थी. घटना की रात करीब 1.30 बजे श्रीकांत ने कैंपस में ड्यूटी के दौरान अपनी राइफल से खुद को गोली मार ली. इस दौरान मौके पर ही उनकी मौत हो गई. शाहगंज थाने के एसएचओ अमित मान ने जानकारी देते हुए बताया।
