मुकेश अंबानी ने अपने छोटे बेटे और बहू के लिए एक बेहद महंगी कार भी गिफ्ट की

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी भारत में इस साल की सबसे लग्जरियस शादी होने वाली है। 12 जुलाई को शादी समारोह से पहले कई रस्में अंबानी परिवार द्वारा अदा की जा रही है जिसकी झलकियां सोशल मीडिया पर देखी जा सकती है।मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट से करने वाले हैं।
शादी से पहले एशिया का सबसे अमीर परिवार शादी करने वाले जोड़े पर प्यार और उपहारों की बरसात कर रहा है। रिलायंस के चैयरमैन मुकेश अंबानी ने अपने छोटे बेटे और बहू के लिए एक बेहद महंगी कार भी गिफ्ट की है। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अनंत अंबानी को 4.5 करोड़ रुपये की बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटीसी स्पीड गिफ्ट की।
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अनंत और राधिका की पहली शादी के जश्न पर पहले ही 1259 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च कर दिए हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि जब 2023 में अनंत और राधिका की सगाई हुई थी, तो मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने जल्द ही शादी करने वाले जोड़े को बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटीसी स्पीड देकर सरप्राइज दिया था।
