मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले तीन दिन के लिए भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले तीन दिनों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले तीन दिन के लिए भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।दिल्ली के रोहिणी और बुराड़ी सहित कई इलाकों में शनिवार सुबह बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, शहर के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग में 8.9 मिमी, लोधी रोड मौसम भवन मे 12.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताया था, जबकि रविवार और सोमवार को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने बताया कि अगले सात दिनों तक राजधानी दिल्ली में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]