हार्दिक का फाइनल से पहले दिखा अलग अंदाज, नए लुक के साथ ली स्‍टेडियम में एंट्री


भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का फाइनल मैच दोनों ही टीमों के लिए करो-मरो जैसा है. दोनों ही टीमों ने इस मुकाबले के लिए भरपूर तैयारी भी की है. हालांकि इन सब के बीच टीम इंडिया के उपकप्‍तान हार्दिक पंड्या अलग ही रंग में नजर आ रहे हैं.

फाइनल मैच से पहले हार्दिक ने अपनी अलग ही तैयारी की है. फाइनल से मैच हार्दिक जब स्‍टेडियम में पहुंचे तो वो एक अलग ही लुक में दिखे. आंखों पर काले रंग का चश्‍मा लगाए हार्दिक का पिक्‍चर इस वक्‍त काफी वायरल हो रहा है.

आज के मैच में हार्दिक पंड्या से टीम इंडिया को काफी ज्‍यादा उम्‍मीद है. बल्‍ले और गेंद दोनों से ही वो भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं. बारबाडोज की पिच समय के साथ-साथ धीमी होती चली जाएगी. ऐसे में आगे चलकर यहां रन बनाने काफी मुश्किल होंगे. निचले क्रम में भारत को हार्दिक से अच्‍छे प्रदर्शन की उम्‍मीद है. उन्‍हें अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाने होंगे. इसी तर्ज पर जहां एक और भारतीय स्पिनर्स को इस पिच पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ गेंदबाजी के दौरान मदद मिलेगी, तब हार्दिक को बतौर पेसर उनका भरपूर साथ निभाना होगा.

जिस भी टीम ने टी20 वर्ल्‍ड कप 2010 के बाद से फाइनल मैच में टॉस जीता है उसने मैच भी अपने नाम किया है. इस लिहाज से देखें तो सब कुछ भारतीय क्रिकेट टीम के पक्ष में ही नजर आता है, लेकिन ये सच नहीं है. सिक्‍के का एक और पहलू भी है, जो साउथ अफ्रीका के पक्ष में जाता है. पिछले चार टी20 वर्ल्‍ड कप पर नजर डालें तो यह पता चलता है कि रन चेज करने वाली टीम ने ही मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]