पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में जल्द ही मालवा नहर निकाली जाएगी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को कहा कि पंजाब में जल्द ही मालवा नहर निकाली जाएगी। आजादी के बाद पहली दफा नहर निकाली जा रही है। राजस्थान नहर मलोट के निकट से गुजरती है, वहीं दूसरी ओर पंजाब में सरहिंद फीडर नहर निकलती है।इसके साथ ही नई नहर निकाली जाएगी, जिसका नाम मालवा नहर दिया जाएगा। इस नहर से गिद्दड़बाहा, लंबी समेत अन्य इलाके को पानी मिलेगा।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाया जाएगा। बिजली की भी कोई किल्लत नहीं होगी, खेत, उद्योग और घरेलू खपतकारों को बिना किसी रोक के बिजली सप्लाई मिलेगी।

बीती सरकारों ने लोगों की जरूरतों पर ध्यान देने की बजाए, मात्र अपने घर भरने तक ही सीमित रहे हैं।पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की 185वीं बरसी पर मस्तुआना साहिब में आयोजित राज्य स्तरीय समागम के दौरान कहीं।पंजाब सरकार ने किसानों के हित में लिया निर्णय, धान की सीधी बुआई पर मिल रही है 1500 रुपये की वित्तीय मदद

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]