क्लाउड-आधारित फाइल शेयर करने वाला स्टोर प्लेटफॉर्म लाएगी CIPL
सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) समाधान प्रदाता कॉरपोरेट इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड (सीआईपीएल) को सरकारी अधिकारियों के लिए

क्लाउड-आधारित दस्तावेज़ साझा करने वाला और भंडारण मंच विकसित करने के लिए 240 करोड़ रुपये की परियोजना मिली है।सीआईपीएल ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि ‘गोवड्राइव’ परियोजना देशभर में लगभग 50 लाख सरकारी अधिकारियों को सेवा प्रदान करेगी। नोएडा स्थित कंपनी ने कहा कि वह ‘गोवड्राइव-स्टोरेज एज ए सर्विस’ परियोजना के तहत सुरक्षित एप्लिकेशन और प्रबंधित सेवाएं विकसित करेगी। यह मंच विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, वैधानिक निकायों और कई अन्य संगठनों को सेवाएं प्रदान करेगा।
