अफगानिस्तान ने इतिहास रच दिया……

अफगानिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में जगह हासिल कर इतिहास रच दिया. राशिद खान की कप्तानी वाली अफगानिस्तान ने सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया.अफगानिस्तान की इस जीत से क्रिकेट जगत के साथ बॉलीवुड में भी हलचल मच गई. अफगानिस्तान की जीत पर पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर्स के साथ-साथ बॉलीवुड के स्टार सुनील शेट्टी ने भी रिएक्शन दिया.
