ओम बिरला ने अपना नामांकन दाखिल किया…..

राजस्थान के कोटा-बूंदी लोकसभा क्षेत्र से तीसरी बार निर्वाचित ओम बिरला ने सत्तारूढ़ भाजपा-नीत राजग की ओर से 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के रूप में मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया।17वीं लोकसभा के अध्यक्ष रहे ओम बिरला को 18वीं लोकसभा अध्यक्ष का उम्मीदवार बनाए जाने पर हाड़ौती संभाग सहित समूचे राजस्थान के भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। करीब साढे़ तीन दशक पहले राजस्थान से कांग्रेस के बलराम जाखड़ लोकसभा के दो बार अध्यक्ष रहे।ओम बिरला का जन्म 23 नवंबर, 1962 को कोटा में हुआ। उनकी कर्मभूमि हमेशा कोटा ही रही। कोटा-बूंदी की जनता को वे अपना परिवार मानते हैं। उनके दिवंगत पिता श्रीकृष्ण बिरला सरकारी सेवा में थे, मां शकुंतला घर संभालती थीं। उन्होंने सरकारी मल्टीपर्पज स्कूल, गुमानपुरा से स्कूली शिक्षा ग्रहण की। उसके बाद राजस्थान विश्वविद्यालय से जुडे़ गवर्नमेंट कॉमर्स कॉलेज कोटा से बी.कॉम. एवं एम.कॉम. की डिग्री ली।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]