मैंने तीन कॉल किए’, ‘हमें कोई जवाब नहीं मिला’, स्पीकर पद पर छिड़ी जंग…..

विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच लोकसभा के स्पीकर और डिप्टी स्पीकर पद को लेकर खींचतान देखने को मिल रही है. सरकार का दावा है कि सर्वसम्मति से स्पीकर चुनाव किया जा रहा है.कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने राजनाथ सिंह पर आरोप लगाया था कि फिर हमारे नेता का अपमान किया जा रहा है, जिस पर अब राजनाथ सिंह ने पलटवार किया है.राहुल गांधी ने राजनाथ पर आरोप लगाया था कि उनकी बात मल्लिकार्जुन खरगे से हुई थी. उन्होंने कॉल करने को कहा था, लेकिन उन्होंने कॉल नहीं किया. हमारे नेताओं का अपमान किया जा रहा है.
