आपातकाल लगाने वालों को संविधान के लिए प्रेम दिखाने का कोई अधिकार नहीं……

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के खिलाफ विपक्षी इंडिया गठबंधन द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन की आलोचना की है। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज 25 जून को आपातकाल लागू किए जाने की वर्षगांठ पर कांग्रेस पर निशाना साधा है।पीएम मोदी ने कहा है कि, आपातकाल लगाने वालों को संविधान के प्रति अपने प्रेम का इजहार करने का कोई अधिकार नहीं है। पीएम मोदी ने कहा, काले दिनों ने दिखाया कि कैसे कांग्रेस ने बुनियादी स्वतंत्रताओं को नष्ट किया और संविधान को रौंद दिया है। आपातकाल की 49वीं बरसी पर पीएम मोदी ने लगातार 4 ट्वीट किए हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]