छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में भारी-बारिश को लेकर चेतावनी दी

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में भारी-बारिश को लेकर चेतावनी दी है, भारी बारिश को लेकर प्रदेश के 14 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, दरअसल छत्तीसगढ़ में मानसून ने दस्तक दे दी है, लेकिन मानसून के बादल छट जाने की वजह से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश नहीं हो रही है, वहीं केरल के रास्ते बस्तर पहुंचा मानसून आगे बढ़ गया है.इस वजह से बस्तर संभाग में तेज गर्मी और उमस से लोग परेशान है, लेकिन मौसम विभाग ने अब छत्तीसगढ़ में मानसून के दस्तक देने के बाद भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है, मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान -गंडई, राजनंदगांव, मानपुर -मोहला -अम्बागढ़ चौकी, बस्तर ,कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जिलो में एक दो स्थानो पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा की चेतावनी दी है, साथ ही इन सभी जिलों में अलर्ट रहने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]