छत्तीसगढ़ मे नक्सलियों के हमले में सीआईएसएफ के दो जवान शहीद

छत्तीसगढ़ मे नक्सलियों के हमले में सीआईएसएफ के दो जवान शहीद हो गए। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च अभियान तेज कर दिया।
यह मामला सुकमा जिले के जगरगुंडा पुलिस थाना क्षेत्र का है। नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए सिलगेर से टेकुलगुडेम जाने वाले रास्ते पर आईईडी लगाया था। वहीं, सिलगेर से 201 कोबरा वाहिनी का अग्रिम दल ट्रक और बाइक से आरओपी ड्यूटी के लिए टेकुलगुडेम की ओर जा रहा था। इस दौरान सुरक्षा बलों का ट्रक आईईडी की चपेट में आ गया।नक्सलियों के आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गए। ये जवान ट्रक के चालक और सह चालक थे। शहीद जवानों के नाम विष्णु आर और शैलेंद्र हैं। इस अटैक में बाकी जवान सुरक्षित हैं। जवानों के पार्थिव शरीर को निकाला जा रहा है और उनके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
