ईरान के उत्तरपूर्वी शहर कशमार में आए भूकंप से चार लोगों की मौत

ईरान के उत्तरपूर्वी शहर कशमार में मंगलवार को आए भूकंप से चार लोगों की मौत हो गई। जबकि, 120 लोग घायल हो गए। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.9 आंकी गई। कसमार के गवर्नर हाजातुल्लाह शरीयतमादारी ने भूकंप से हताहतों की संख्या की पुष्टि की।उन्होंने बताया कि भूकंप दोपहर 1:24 बजे आया। शरीयतमादारी ने कहा, 35 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भूकंप से शहरी और ग्रामीण इलाकों में ज्यादातर जर्जर इमारतों को नुकसान पहुंचा है।
भूकंप की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन की ओर से काश्मीर काउंटी इलाके में खोजी कुत्तों के साथ 5 टीमें भेजी गई हैं। इसके अलावा करीब 6000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाले तीन इमरजेंसी शेल्टर भी बनाए जा रहे हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]