लोकसभा चुनाव सकुशल संपन्न, गर्मी के मौसम में भी मतदाताओं ने लाईन में खड़े होकर किया मतदान

लोकसभा चुनाव सकुशल संपन्न।

गर्मी के मौसम में भी मतदाताओं ने लाईन में खड़े होकर किया मतदान।

राजेश तिवारी (संवाददाता)
कोन/सोनभद्र- अंतिम चरण के लोकसभा चुनाव शनिवार को कोन क्षेत्र में सकुशल संपन्न हुआ। ग्रामीण अंचलों में वृद्ध, युवा, मतदाताओं ने सुबह 7 बजे से ही कतार में खड़े होकर मतदान देकर उम्मीदवारों के भाग्य को ईवीएम में कैद कर दिया। कोन क्षेत्र के डोमा, कोन, मिश्री, किशुनपुरवा , कचनरवा, नरोईयादामर्, जू. हाई. स्कूल कचनरवा, बागेसोती आदि स्थानों पर शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न हुआ।

जानकारी के अनुसार सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया निर्धारित समय से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई किन्तु जू. हाई स्कूल कचनरवा भाग संख्या 376 पर सुबह लगभग 8 बजे वीवीपीएटी मशीन में तकनिकी खराबी आने से लगभग 1 घंटे से उपर मतदान बाधित रहा ऐसे ही कोन जू. हाई. स्कूल में लगभग 1 घंटे से उपर बाधित रहा। जिसकी जानकारी मिलते ही मतदान केंद्र पर पहुँचे सेक्टर मजिस्ट्रेट ने दूसरी वी वीपीपीएटी मशीन लगाकर मतदान आरम्भ कराया और जू. हाई. स्कूल कचनरवा में देर शाम लगभग 5 बजे तक मतदान सम्पन हुआ। वहीं दूसरी ओर मतदाताओं के वोटर लिस्ट से नाम गायब व अन्य बूथ पर हो जाने के कारण परेशान दिखे व लोगों ने बीएलओ की लापरवाही से काफी नाराजगी देखने को मिली। जहाँ दूरदराज से वोट डालने आये लोग मायूस होकर घर वापस चले गये।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]