चुनाव ड्यूटी के दौरान हिट वेव के कारण पीठासीन अधिकारी की मौत, शिक्षकों में शोक की लहर

चुनाव ड्यूटी के दौरान हिट वेव के कारण पीठासीन अधिकारी की मौत, शिक्षकों में शोक की लहर

राजेश तिवारी (संवाददाता)

कोन/सोनभद्र– लोकसभा चुनाव में पीठासीन अधिकारी के पद पर तैनात बृजेश कुमार जो वर्तमान में उच्च प्राथमिक विद्यालय गिधिया में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे जिनका चुनाव ड्यूटी में पीठासीन अधिकारी के रूप में लगा था। मिली जानकारी के अनुसार चुनाव ड्यूटी करने शुक्रवार 31 मई को पॉलटेक्निक कॉलेज लोढ़ी गये थे जो कि हिट वेव की चपेट में आने से अचानक तबियत खराब हो गया जिसे आनन फानन में जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया था जहाँ उनकी मौत हो गयी। मौत की खबर लगते ही शिक्षकों में हड़कम्प मच गया। आज पोस्टमार्टम होने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया व परिजन शव को लेकर गृह जनपद भदोही चले गये। मौत की खबर सुनते ही शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गयी।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]