मतदान के दौरान मतदाताओं में दिखा कड़ कड़ाते धूप में भी उत्साह
मतदान के दौरान मतदाताओं में दिखा कड़ कड़ाते धूप में भी उत्साह

संवाददाता अजय गुप्ता
विंढमगंज सोनभद्र झारखंड बॉर्डर से सटे थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित गांवों में लोकसभा व विधानसभा चुनाव के मध्य मतदाताओं में भारी उत्साह रहा। महिला मतदाताओं ने तेज तपिश के कारण सुबह 6:00 बजे से ही मतदान केंद्र पर लाइन लगाने शुरू कर दिए थे ।

कई जगहों पर ईवीएम मशीन लेट से शुरू होने के कारण सुखडा ग्राम पंचायत में 346 नंबर बूथ पर एक घंटा 10 मिनट के बाद चालू हुआ,धुमा ग्राम पंचायत में 343 नंबर बूथ पर

एक घंटा लेट प्रारंभ हुआ जिसके कारण मतदाताओं की लंबी लाइन लग गई वहीं मूडिसेमर ग्राम पंचायत में भी 30मिनट लेट से वोटिंग शुरू हुआ वही मुड़ी सेमर मे तेज धूप के

कारण मतदाता देवंती देवी पत्नी सीताराम कुशवाहा बेहोश होकर गिर गई जिसे स्थानीय लोग व पुलिस की मदद से पानी का छिटा मारकर होश मे लाया गया, सलैयाडीह में भी बूथ एजेंट लेट से बनने के कारण 35मिनट लेट से मतदान शुरू हुआ, बुटबेढवा,बडैरखड़,मेदनीखाड, केवाल, कोलिंगडूबा, घीवही, हारना कछार, जोरूखाड़,महुली, करहिया,इत्यादि गांव में मे मतदान पड़े मतदान के दौरान नए मतदाताओं में वोटिंग के दौरान उत्साह देखने को मिले।
