बेंगलुरु पुलिस ने बताया जाने-माने 3 बड़े होटलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की मिली धमकी

बेंगलुरु पुलिस ने बताया कि शहर के जाने-माने 3 बड़े होटलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसमें ‘द ओटेरा’ होटल भी शामिल है। इस बात की जानकारी बेंगलुरु दक्षिण-पूर्वी के डीसीपी ने मीडिया को दी।अधिकारियों के मुताबिक, बम को डिस्पोज करने वाली टीम और जांच करने वाली टीम को मौके पर तैनात कर दिया गया है।
अभी कुछ दिन पहले ही गृह मंत्रालय को राष्ट्रपति भवन से लगे नॉर्थ ब्लॉक में बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए मिली थी, जो बाद में झूठी और अफवाह मात्र निकली। इससे पहले अप्रैल में दिल्ली-एनसीआर, जयपुर, उत्तर प्रदेश और बेंगलुरु के स्कूलों को उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए मिल चुकी है। इन सबकी जांच होने के बाद पता चला कि यह सभी झूठी और अफवाह थी।
दिल्ली हाई कोर्ट ने इन घटनाओं को लेकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। जवाब में, दिल्ली पुलिस ने 17 मई को एक रिपोर्ट सौंपी, जिसमें शहर भर में पांच बम निरोधक दस्ते और 18 बम पहचान टीमों की तैनाती का संकेत दिया गया।
