बीजेपी विधायक के 21 वर्षीय पोते ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी ,सुसाइड नोट छोड़ गया

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर से बीजेपी विधायक हजारीलाल दांगी के 21 वर्षीय पोते ने सोमवार रात इंदौर में कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
खिलचीपुर के विधायक हजारीलाल दांगी के पोते विकास दांगी (21) ने इंदौर के गांधी नगर क्षेत्र में किराये के एक मकान में सल्फास निगलकर जान दे दी। उन्होंने बताया, ”विकास ने आत्महत्या से पहले एक पत्र छोड़ा जिसमें उन्होंने लिखा है कि वह अपनी मौत के जिम्मेदार खुद हैं।” शर्मा ने बताया कि मौके से मिले कुछ सुरागों के कारण पुलिस को संदेह है कि विकास ने प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का कदम उठाया, हालांकि उनकी मौत के मामले की जांच तमाम पहलुओं पर की जा रही है। गांधी नगर पुलिस थाने के प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि विकास इंदौर में किराये के मकान में रहकर एक स्थानीय महाविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई कर रहे थे। शव की पोस्टमार्टम कराया गया विस्तृत जांच जारी है।
