भारत ने उद्घाटन एशियाई रिले चैंपियनशिप 2024 में मिश्रित 4×400 मीटर टीम स्पर्धा नये राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता

भारत ने सोमवार को यहां उद्घाटन एशियाई रिले चैंपियनशिप 2024 में मिश्रित 4×400 मीटर टीम स्पर्धा नये राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ

स्वर्ण पदक जीता।मुहम्मद अजमल, ज्योतिका श्री दांडी, अमोज जैकब और सुभा वेंकटेशन की भारतीय रिले टीम ने 3:14.12 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता और 3:14.34 के पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जो मुहम्मद अजमल, विथ्या रामराज, राजेश रमेश और सुभा ने पिछले साल हांगझू में एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतकर बनाया था।श्रीलंका की टीम ने 3:17.00 के समय के साथ रजत पदक जीता, जबकि वियतनाम ने 3:18.45 के समय के साथ कांस्य पदक जीता।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]