केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज ललितपुर और बांदा में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार 18 मई को ललितपुर और बांदा में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वह अमेठी में रोड-शो भी करेंगे। अमित शाह सुबह 11.30 बजे तुवन मंदिर का मैदान, ललितपुर में आयोजित झांसी लोकसभा क्षेत्र की जनसभा को संबोधित करेंगे।दोपहर 1.15 बजे जीआईसी मैदान बांदा में भी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 2.45 से अमेठी के रामलीला मैदान से देवीपाटन मंदिर तक रोड-शो करेंगे। वहीं रक्षामंत्री राजनाथ शनिवार को सुबह हरैया, बस्ती में तथा शाम को मडियांव थाने के पास लखनऊ में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]