अफगानिस्तान के बामियान प्रांत में हथियारों से लेस शूटर्स ने गोली मारकर 3 विदेशी सहित चार लोगों की हत्या कर दी

अफगानिस्तान के बामियान प्रांत में बीती रात आधुनिक हथियारों से लेस शूटर्स ने गोली मारकर 3 विदेशी सहित चार लोगों की हत्या कर दी। ताबड़तोड़ फायरिंग में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।उन्हें गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। तालिबान मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल मतीन कानी ने एएफपी को बताया कि, बामियान शहर में शुक्रवार को हुई गोलीबारी में एक अफगान और तीन विदेशी नागरिक मारे गए है। घायलों में भी चार विदेशी और तीन अफगान शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]