दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल यूपी के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ कल प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल यूपी के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ गुरुवार (16 मई) को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. सीएम केजरीवाल और अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस सुबह 10 बजे लखनऊ में होगी.सीएम केजरीवाल को चुनाव प्रचार के लिए मिली अंतरिम जमानत के बाद यह उनकी इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी.

उधर, इंडिया गठबंधन के नेताओं ने बुधवार को भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें कांग्रेस के प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खरगे और अखिलेश यादव शामिल हुए. इस दौरान खरगे ने कहा कि यह चुनाव इसलिए महत्वपूर्ण है कि यह हमारे देश के भविष्य को बचाने वाला चुनाव है. हमारे अधिकारों को सुरक्षित रखने वाला चुनाव है. हमें अपने देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाना है नहीं तो हम दोबारा गुलाम बन जाएंगे.

बता दें कि इससे पहले जब आप सांसद संजय सिंह जेल से रिहा हुए थे तो उन्होंने ऐलान किया था कि वो इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों का यूपी में समर्थन करेंगे. उन्होंने ये ऐलान किया था कि जहां-जहां समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार होंगे वहां पर आप के कार्यकर्ता उनका सपोर्ट करेंगे. आम आदमी पार्टी यूपी में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रही है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]