नेपाल के क्रिकेटर संदीप लामिछाने बलात्कार के मामले में बरी

नेपाल के दिग्गज लेग स्पिनर संदीप लामिछाने को बड़ी राहत मिली है. लामिछाने को नाबालिग लड़की से बलात्कार के मामले में बरी कर दिया गया है.संदीप लामिछाने को काठमांडू जिला अदालत ने बलात्कार का दोषी करार दिया था इसके बाद ये खिलाड़ी पाटन हाईकोर्ट गया और वहां वो निर्दोष साबित हुए.संदीप लामिछाने पहले दिन से इस केस को झूठ और उनके खिलाफ साजिश बता रहे थे.लामिछाने ने ट्वीट कर दावा किया था कि वो जल्द साजिशकर्ताओं का पर्दाफाश कर खुद को निर्दोष साबित करेंगे.

लामिछाने पर इस केस की वजह से बैन लगा हुआ था. ये खिलाड़ी पिछले साल 5 नवंबर को आखिरी बार नेपाल के लिए खेलने उतरा था. लेकिन अब ये खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप में खेलता दिखाई दे सकता है.संदीप लामिछाने ने नेपाल के लिए 51 वनडे में 112 विकेट हासिल किए हैं. वहीं 52 टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 98 विकेट हैं. अगर टी20 वर्ल्ड कप में उन्हें मौका मिलता है तो ये खिलाड़ी टी20 में विकेटों का शतक भी लगा सकता है. (खबर अपडेट हो रही है)

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]