हिरोशिमा और नागासाकी की तरह गाजा पर भी परमाणु हमला करना चाहिए…..

इजरायल-हमास के बीच जंग को शुरू हुए 7 महीने से ज्यादा हो गया है. इसी को लेकर अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी के सीनेटर लिंडसे ग्राहम का एक खौंफनाक बयान सामने आया. सबसे पहले उन्होंने इजरायल-हमास के बीच चल रहे युद्ध की तुलना दूसरे विश्व युद्ध से की.इसके बाद उन्होंने कहा कि जिस तरह से युद्ध को खत्म करने के लिए अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा-नागासाकी पर परमाणु बम गिराया था वैसे ही इजराइल को गाजा के ऊपर परमाणु बम गिरा देना चाहिए.उन्होंने बोला कि इजरायल को वो बम दे देने चाहिए जिसकी उसे जरूरत है. एक यहूदी राष्ट्र के तौर पर इजराइल को जो कुछ भी अपना अस्तिस्व बचाने के लिए करना पड़े उसे वो करना चाहिए. ‘ लिंडसे ग्राहम बोले- अमेरिका विश्व युद्ध के दौरान जब तबाही का मंजर देख रहा था तब उसने हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु हमला करने का फैसला लिया जो कि एक सही निर्णय था.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]