इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने शुरू की नई सुविधा…..

आयकर विभाग की तरफ से सालाना सूचना ब्योरा में नई विशेषता जोड़ी गई है. इसके जरिये टैक्सपेयर सूचना कन्फर्म करने की पूरी प्रासेस की स्थिति को देख सकेंगे.AIS कई इनफॉर्मेशन सोर्सेज से प्राप्त फाइनेंशियल डेटा के आधार पर तैयार किया जाता है. यह टैक्सपेयर के बड़ी संख्या में फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन का डीटेल प्रदान करता है, जिनका टैक्स से जुड़ा प्रभाव हो सकता है.टैक्सपेयर को AIS सिस्टम में दर्शाए गए हर एक ट्रांजैक्शन पर प्रतिक्रिया देने की सुविधा दी गई है. यह प्रतिक्रिया टैक्सपेयर को ऐसी जानकारी के सोर्स से प्राप्त इनफॉर्मेश के सही होने की स्थिति पर कमेंट करने में मदद करता है. गलत रिपोर्टिंग के मामले में, उसे ऑटोमैटिक तरीके से कन्फर्म करने के लिए सोर्स के पास ले जाया जाता है.
