नारायणपुर में कांग्रेस नेता विक्रम बैस की गोली मारकर हत्या,

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता विक्रम बैस की सोमवार को नारायणपुर बखरुपारा में नारायणपुर बखरुपारा में अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने एक के बाद एक तीन गोली विक्रम बैस को मारी, जिसमें एक गोली विक्रम बैस के सिर में दूसरी उनके गोली पेट और तीसरी गोली सीने में लगी.गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने कांग्रेस नेता को घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई. नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने इस पूरे घटना की पुष्टि की. विक्रम बैस ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष के पद पर पदस्थ थे. विक्रम बैस नारायणपुर के पूर्व विधायक चंदन कश्यप के काफी करीबी माने जाते थे और नारायणपुर के एक बड़े व्यापारी होने के साथ मालक परिवहन संघ के सचिव भी थे.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]