छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज……

पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 23 वर्षीय छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में राजस्थान के जोधपुर निवासी 30 वर्षीय एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पीड़िता राजस्थान की मूल निवासी है और ठाणे जिले के भायंदर इलाके में रहती है। वह पंजाब में आरोपी से मिली थी और दोनों की दोस्ती हो गई। वह पंजाब में फार्मेसी पाठ्यक्रम की परीक्षा देने गई थी।
