कूनो के बाद अब गांधीसागर अभ्यारण में सुनाई देगी चीतों की दहाड़……

मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क के बाद अब जल्द ही गांधीसागर अभ्यारण में भी चीतों के दीदार हो सकेंगे. मंदसौर के गांधीसागर अभ्यारण में चीतों को बसाने के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई है, बाड़े बनकर तैयार है.गांधी सागर अभ्यारण में अफ्रीका से आई टीम ने भी निरीक्षण किया और अपनी मुहर लगा दी है. अब जल्द ही यहां अफ्रीका से चीते लाए जाएंगे.गांधीसागर अभ्यारण में चीतों के लिए 8 क्वॉरंटीन बाड़े बनाए गए हैं, जिनमें चीतों को रखा जाएगा. सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं. एक मेडिकल यूनिट भी बनाई है, जिसमें चीतों का इलाज हो सके. माना जा रहा है कि बारिश के बाद ठंड के मौसम में अफ्रीका से चीतों की खेप यहां आ जाएगी.
