मतदान पूरा होने के 48 घंटे के भीतर बताएं फाइनल वोट प्रतिशत……

सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका लगाई गई है. इस याचिका में चुनाव आयोग को वोटिंग के पूरे प्रतिशत को मतदान के तुरंत बाद प्रकाशित करने का निर्देश देने की मांग की गई है. सुप्रीम कोर्ट इस याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार भी हो गया है.अदालत 17 मई को इस विषय पर सुनवाई करेगी. यह याचिका एडीआर यानी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई है. एडीआर ही के पहल के बाद इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़ी जानकारी सामने आई थी.सुप्रीम कोर्ट में एडीआर ने फिलहाल जो याचिका लगाई है, यह दरअसल लोकसभा चुनाव और उसके वोट प्रतिशत सार्वजनिक करने से जुड़ा है. चुनाव के हर एक फेज (चरण) की वोटिंग के बाद आयोग मतदान का सही प्रतिशत अपनी वेबसाइट पर अपलोड करता है.
