यमुनोत्री में श्रद्धालुओं की भारी भीड़…..

उत्तराखंड में बीते 10 तारीख को बाबा केदारनाथ का पट खुलने के साथ चारधाम की यात्रा का शुभारंभ हो गया है। इस साल यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने के कारण भारी भीड़ देखने को मिल रही है।भीड़ को देखते हुए उत्तरकाशी पुलिस ने रविवार को चार धाम तीर्थयात्रियों से 12 मई को निर्धारित अपनी यमुनोत्री यात्रा को स्थगित करने पर विचार करने का आग्रह किया है।
पर्याप्त संख्या में श्रद्धालु यमुनोत्री धाम पहुंच चुके हैं, अब वहां और जगह नहीं बची है। इस कारण श्रद्धालुओं से अपनी यात्रा स्थगित करने की अपील की जा रही है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]