कोलकाता ने मुंबई को दिया 158 रनों का लक्ष्य……

ईडेन-गार्डेन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स मुंबई इंडियंस के बीच कांटे की टक्कर वाला मैच खेला जा रहा है. बारिश से प्रभावित इस मैच को 20-20 ओवर से घटाकर 16-16 ओवरों का कर दिया गया है.टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की टीम ने 16 ओवरों में 157 रन बना दिए हैं. अब मुंबई को अगर जीतना है, तो 16 ओवरों में 158 रन बनाने होंगे.मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर कोलकाता को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया. जहां, KKR को अच्छी शुरुआत नहीं मिल पाई. चूंकि पावर प्ले में ही टीम के 3 विकेट गिर गए. फिलिप सॉल्ट 6, सुनील नरेन गोल्डन डक पर कप्तान श्रेयस अय्यर 7 रन बनाकर आउट हो गए.
