बीपीसीएल ने 5वीं बार बोनस शेयर देने का किया ऐलान…..

सरकारी कंपनी बीपीसीएल ने 5वीं बार बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। कंपनी ने बोनस के साथ-साथ डिविडेंड देने का भी फैसला किया है। बीपीसीएल की तरफ से किए गए बोनस शेयर और डिविडेंड के ऐलान का असर शेयरों के प्रदर्शन पर साफ दिखाई दे रहा है।कंपनी ने 9 मई को हुई बोर्ड की बैठक में ऐलान किया था कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 1 शेयर बोनस दिया जाएगा। कंपनी ने बोनस शेयर के लिए 22 जून 2024, दिन शनिवार को रिकॉर्ड डेट तय किया है। इस दिन कंपनी ने बोनस शेयर के साथ ही डिविडेंड का भी ऐलान किया था। कंपनी ने कहा था कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 21 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। जोकि बोनस शेयर के बाद प्रति शेयर 10.5 रुपये हो जाएगा।
