प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना में एक रोड शो करेंगे…..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम को पटना में एक रोड शो करेंगे जिसके बाद वो अगले दिन सोमवार को बिहार में ही अलग-अलग शहरों में तीन चुनावी रैलियां करेंगे. गांधी मैदान में साल 2013 में रैली के बाद प्रधानमंत्री मोदी की राजधानी पटना में यह पहला चुनावी कार्यक्रम है.हालांकि वो थोड़े दिनों पहले बिहार विधानसभा के एक समारोह के लिए यहां आधिकारिक दौरे पर आए थे लेकिन वो चुनावी कार्यक्रम नहीं था.पटना में पीएम मोदी के रोड शो को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. पूरे शहर में अचूक सुरक्षा व्यवस्था की गई है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि किसी भी इलाके में ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और रोड शो मार्ग पर वाहनों का परिचालन बंद रहेगा.
