इस्राइल-ईरान के बीच तनाव भी लगातार जारी…….

इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच इस्राइल-ईरान के बीच तनाव भी लगातार जारी है। इस बीच ईरान ने इस्राइल को परमाणु बम की धमकी भी दी है। इस्राइल के साथ बढ़ते तनाव के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के सलाहकार कमाल खर्राजी ने एक बयान जारी कर कहा कि ईरान के अस्तित्व को कोई खतरा हुआ, तो वह अपने परमाणु सिद्धांत को बदल देंगे।अयातुल्ला अली खामेनेई के सलाहकार कमाल खर्राजी ने इस्राइल को चेतावनी देते हुए एक बयान जारी किया। उन्होंने अपने बयान में कहा, “हमारा परमाणु बम बनाने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन अगर ईरान के अस्तित्व को कोई खतरा होता है तो हमारे पास अपने सैन्य सिद्धांतों को बदलने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा।” बता दें कि पिछले महीने इस्राइल ने दमिश्क में ईरान के वाणिज्य दूतावास पर हमला किया था। हमले में दूतावास का एक खंड पूरी तरह ध्वस्त हो गया। इस हमले के बाद से ही इस्राइल और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया।
