दिल्ली में भूचाल ने मचाई तबाही……

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तूफान से संबंधित घटनाओं में 19 वर्षीय एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए. कई स्थानों पर तेज हवाओं के कारण पेड़ एवं बिजली के खंभे उखड़ गए और दीवारों के कुछ हिस्से गिर गए.राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार देर रात आई धूल भरी आंधी के कारण कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति भी बाधित हो गई थी, जिसे बहाल करने में घंटों का समय लगा. लोगों ने दिल्ली पुलिस और अग्निशमन विभाग के आपात नंबरों पर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने फोन कॉल्स किए थे.पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शाहीन बाग में 19 वर्षीय शिरीन अहमद उस समय गंभीर रूप से घायल हो गईं, जब एक इमारत की दीवार का एक हिस्सा उनके ऊपर गिर गया. गंभीर रूप से घायल शिरीन को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अधिकारी ने आगे बताया कि इस घटना के संबंध में बगल की इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल के मालिक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 ए और 288 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
