कंपनी जुपिटर वैगन्स के शेयरों में तूफानी तेजी आई……

रेलवे के लिए माल ढुलाई के डिब्बे, सवारी डिब्बे और वैगन कंपोनेंट्स बनाने वाली कंपनी जुपिटर वैगन्स के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। जुपिटर वैगन्स के शेयर शुक्रवार को 16 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 488.30 रुपये पर पहुंच गए हैं।रेल कंपनी के शेयरों ने शुक्रवार को दिन के कारोबार के दौरान 498 रुपये के लेवल को भी छुआ और 52 हफ्ते का नया हाई बनाया। जुपिटर वैगन्स के शेयरों में यह तेज उछाल जबरदस्त मुनाफे के बाद आया है।
