रूस का दावा- भारतीय आम चुनाव में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर रहा अमेरिका

रूस ने दावा किया है कि अमेरिका भारतीय आम चुनाव में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर रहा है। रूस ने ये भी कहा कि यह भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने के अभियान का हिस्सा है
जब उनसे भारतीय चुनावों में अमेरिकी हस्तक्षेप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “बिल्कुल। मुझे लगता है कि यह संयुक्त राज्य अमेरिका की ओर से भारत में चल रहे आम संसदीय चुनावों को जटिल बनाने की इच्छा है और भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने के अभियान का हिस्सा है।उन्होंने आगे कहा कि इसका कारण देश में होने वाले आम संसदीय चुनावों को जटिल बनाने के लिए भारत में आंतरिक राजनीतिक स्थिति को असंतुलित करने की इच्छा है। उन्होंने कहा, ”बेशक, यह भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप का हिस्सा है।”
