Lok Sabha Election 2024 पर रूस का बड़ा दावा, कहा-

भारत में लोकसभा चुनाव की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। भारतीय नेताओं के बयान जहां ग्लोबल मीडिया में सुर्खियां बटोर रहे हैं तो इसी बीच चुनाव में विदेशी ताकतों के हस्तक्षेप की खबरें सामने आ रही हैं।हालांकि अब रूस ने इस बात को लेकर भारत को आगाह किया है।
विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने किया खुलासा
भारतीय लोकसभा चुनाव पर चर्चा करते हुए रूस ने बड़ा दावा किया है। रूस का कहना है कि अमेरिका, भारत की अंदरुनी राजनीति में अस्थिरता उत्पन्न करने के लिए चुनाव में दखलअंदाजी करने की कोशिश कर रहा है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कई बड़े खुलासे किए हैं।
पन्नू मर्डर केस पर पूछा सवाल
मारिया ने पन्नू मर्डर केस पर सवाल उठाते हुए कहा कि अमेरिका ने खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू मर्डर केस में भारत की भूमिका का दावा किया था। मगर अभी तक अमेरिका ने इस बारे में दुनिया को कोई सबूत नहीं दिया है।
