अमेरिका के शिकागो से एक भारतीय छात्र लापता हुआ

भारतीय छात्रों के लिए अमेरिका में पढ़ना एक सपना रहा है, लेकिन बीते कुछ समय से यह सपना बुरे सपने में बदलता जा रहा है। दरअसल अमेरिका में लगातार भारतीय छात्रों के गायब होने या हत्या होने की घटनाएं सामने आ रही हैं।अब एक बार फिर अमेरिका के शिकागो से एक भारतीय छात्र लापता हुआ है। छात्र की पहचान रुपेश चंद्रा चिंताकिंदी के रूप में हुई है, जो कि बीती 2 मई से लापता है।

शिकागो स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने बताया है कि वह पुलिस और अमेरिका में रहने वाले भारतीय समुदाय के संपर्क में है। महावाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘महावाणिज्य दूतावास भारतीय छात्र रुपेश चंद्रा के लापता होने की खबर सुनकर बेहद चिंतित है। दूतावास लगातार भारतीय समुदाय और पुलिस के संपर्क में है और उम्मीद है कि जल्द ही रुपेश का पता चल जाएगा।’

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]