Emirates का A350 विमान जल्द शुरू करेगा हवाई सफर…..

संयुक्त अरब अमीरात की एयरलाइन Emirates ने A350 विमानों के सर्विस देने वाले गंतव्यों के सेट की घोषणा कर दी है। इस साल सितंबर 2024 में अमीरात के A350 विमान उड़ान भरेंगे।इसका मतलब है कि एयरलाइन ने बता दिया कि A350 विमान किस हवाई रूट पर चलेगा। इसके अलावा एयरलाइन आने वाले महीनों में अपने ग्राहकों के लिए नए सिग्नेचर केबिन एक्सपीरियंस के तौर पर शुरू रेगी। इसकी जानकारी एयरलाइन द्वारा दी गई है।एमिरेट्स A350 विमान में तीन केबिन क्लास की पेशकश की जाएगी, जिसमें बिजनेस क्लास, प्रीमियम इकोनॉमी क्लास और इकोनॉमी क्लास शामिल है। इसमें बिजनेस क्लास की 32 सीट, 21 प्रीमियम इकोनॉमी सीटें और 259 इकोनॉमी क्लास सीटें होंगी।
