11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग जारी…..

देश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए आज 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 93 सीट के लिए मतदान हो रहा है. तीसरे चरण में बीजेपी का बहुत कुछ दांव पर लगा है, जिसने 2019 के चुनाव में गुजरात, कर्नाटक, बिहार और मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में स्थित इन सीटों में से अधिकतर पर जीत हासिल की थी.इन सीट पर किस्मत आजमा रहे दिग्गज नेताओं में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (गांधीनगर), ज्योतिरादित्य सिंधिया (गुना), मनसुख मांडविया (पोरबंदर), पुरुषोत्तम रूपाला (राजकोट), प्रह्लाद जोशी (धारवाड़) और एसपी सिंह बघेल (आगरा) शामिल हैं. केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव (2 सीट) और मध्य प्रदेश की नौ सीट, जिनमें बैतूल भी शामिल है, जहां चुनाव टाल दिया गया था, वहां पर आज मतदान होगा.
