बीसीसीआई का आया यह बयान……

पाकिस्तान में अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है और भारतीय टीम के इस टूर्नामेंट के लिए पड़ोसी देश की यात्रा करने पर संशय है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शु्क्ला ने इस बारे में बयान दिया है।भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली जा रही है और दोनों ही टीमें सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट या एशिया कप जैसे बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में ही एक दूसरे से खेलती हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच अंतिम बार 2012-2013 में द्विपक्षीय सीरीज खेली गई थी। भारत और पाकिस्तान की टीमें आखिरी बार पिछले साल भारत में खेले गए वनडे विश्व कप के दौरान भिड़ी थी जिसमें भारतीय टीम ने जीत दर्ज की थी। दोनों टीमों के बीच अगले महीने न्यूयॉर्क में टी20 विश्व कप के दौरान ग्रुप चरण का मुकाबला खेला जाएगा।
