दी अनूप इंजीनियरिंग के शेयरों में आज करीब 19 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली….

शेयर बाजार में धुंआधार रिटर्न देने वाली कंपनी दी अनूप इंजीनियरिंग के शेयरों में आज करीब 19 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। इस उछाल के बाद बीएसई में कंपनी के शेयरों का भाव 2186.95 रुपये के लेवल पर पहुंच गया था।जनवरी से मार्च 2024 के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 43.03 करोड़ रुपये का रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में दी अनूप इंजीनियरिंग के शुद्ध लाभ 19.46 करोड़ रुपये का था। यानी नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 2 गुना से अधिक का इजाफा देखने को मिला है। दिसंबर क्वार्टर की बात करें तो इस दौरान कंपनी का प्रॉफिट 20.17 करोड़ रुपये का रहा था। यानी तिमाही दर तिमाही में भी दी अनूप इंजीनियरिंग का मुनाफा 100 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है।अनूप इंजीनियरिंग का कुल प्रॉफिट पिछले वित्त वर्ष के दौरान 103.50 करोड़ रुपये का रहा था। जो इससे पहले के वित्त वर्ष में 51.40 करोड़ रुपये था। यानी साल दर साल के हिसाब से भी नेट प्रॉफिट में 2 गुना से अधिका इजाफा देखने को मिला है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]