नूर अहमद की फिरकी में फंसकर पवेलियन लौटे विराट…..


आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला गुजरात टाइटन्स के खिलाफ एक बार फिर चला लेकिन वो पहली बार टाइटन्स के खिलाफ अर्धशतक जड़ने से चूक गए। जीत के लिए 148 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने शानदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए विराट-डुप्लेसी ने 5.5 ओवर में 92 रन जोड़े।विराट कोहली ने पारी की शानदार शुरुआत पहले ही ओवर में दो छक्के जड़कर की और दूसरे छोर से आक्रमण कर रहे डुप्लेसी का साथ दिया। लेकिन डुप्लेसी के आउट होने के बाद अचानक विकेटों की झड़ी लग गई। 13 गेंद में महज 15 रन पर आरसीबी ने 4 विकेट गंवा दिए। फॉफ डुप्लेसी, विल जैक्स(1), रजत पाटीदार(2) और ग्लैन मैक्सवेल (4) रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। रन चेज करने की जल्दबाजी में आरसीबी को पांचवां झटका कैमरन ग्रीन के रूप में लग गया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]