01 नफर हेरोइन तस्कर को किया गिरफ्तार, कब्जे से 60 ग्राम हेरोइन बरामद-
कार्यालय सोनभद्र
थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस व एसओजी सोनभद्र की संयुक्त टीम द्वारा 01 नफर हेरोइन तस्कर को किया गिरफ्तार, कब्जे से 60 ग्राम हेरोइन बरामद-

लोक सभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थ/शराब तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है, इसी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक-03.05.2024 को समय 20.12 बजे ग्राम जैत थाना रॉबर्ट्सगंज से एक नफर हेरोइन तस्कर सुजीत कुमार कन्नौजिया पुत्र राम सहाय निवासी जमगाई थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 21 वर्ष को 60 ग्राम हेरोइन बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0- 333/24 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1.सुजीत कुमार कन्नौजिया पुत्र राम सहाय निवासी जमगाई थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 21 वर्ष ।
बरामदगी का विवरण-
1.60 ग्राम हेरोइन बरामद ।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण –
1.निरीक्षक रामस्वरुप वर्मा प्रभारी स्वाट टीम सोनभद्र मय हमराह ।
2.उ0नि0 विमलेश कुमार सिंह चौकी प्रभारी लोढी थाना रा0गंज सोनभद्र ।
3.उ0नि0 राहुल पाण्डेय चौकी प्रभारी काशीराम आवास थाना रा0गंज सोनभद्र ।
4.उ0नि0 मायाशंकर शुक्ला थाना रा0गंज सोनभद्र ।
5.उ0नि0 विनोद कुमार यादव थाना रा0गंज सोनभद्र ।
6.उ0नि0 सुजीत सेठ थाना रा0गंज सोनभद्र ।
7.हे0का0 पंकज राय थाना रा0गंज सोनभद्र ।
8.का0 रमेश गौड़ थाना रा0गंज सोनभद्र ।
9.का0 अर्पित मिश्रा थाना रा0गंज सोनभद्र ।
