01 नफर गांजा तस्कर अभियुक्ता को किया गिरफ्तार, कब्जे से 01 किलो 370 ग्राम अवैध गांजा व विक्री के 300 रुपये नगद बरामद-
कार्यालय सोनभद्र
थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने 01 नफर गांजा तस्कर अभियुक्ता को किया गिरफ्तार, कब्जे से 01 किलो 370 ग्राम अवैध गांजा व विक्री के 300 रुपये नगद बरामद-

लोक सभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थ/शराब तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है, इसी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में दिनांक-03.05.2024 को समय 17.45 बजे स्थान हिन्दूआरी ओवरब्रीज के पास एक नफर गांजा तस्कर अभियुक्ता मुन्नी पत्नी स्व0 लल्लू भारती निवासी हिन्दुआरी थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 51 वर्ष को 01 किलो 370 ग्राम अवैध गांजा व विक्री के 300 नगद बरामद कर गिरफ्तार किया गया । इस बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0-332/2024 धारा 8/20 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरणः-
1.मुन्नी पत्नी स्व0 लल्लू भारती निवासी हिन्दुआरी थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 51 वर्ष ।
बरामदगी का विवरण-
01 किलो 370 ग्राम अवैध गांजा बरामद ।
02.विक्री के 300 रुपये नगद बरामद ।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण –
1.उ0नि0 बृजेश कुमार पाण्डेय चौकी प्रभारी हिन्दुआरी थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
2.हे0का0 संदीप कुमार यादव चौकी हिन्दुआरी थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
3.म0का0 प्रियंका थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
